फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled due to illness, old man jumped into Yamuna, died

बीमारी से परेशान वृद्ध ने लगाई यमुना में छलांग, मौत

Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Troubled due to illness, old man jumped into Yamuna, died
कालपी/कोंच। लंबे समय से बीमारी से आजिज आकर एक वृद्ध ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। यमुना किनारे खेतों में मौजूद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। एक घंटे के अंदर वृद्ध का शव यमुना से बरामद कर लिया गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें वृद्ध ने बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। एक अन्य घटना में कोंच कोतवाली क्षेत्र के पनयारा गांव में एक अधेड़ का शव उसी के घर के बगल में खड़े पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कालपी नगर के मोहल्ला मनीगंज निवासी 65 वर्षीय खिन्नी लाल पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे वह यमुना पुल पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी वहीं मौजूद नाव वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लगभग एक घंटे बाद उनका शव यमुना से बरामद हो गया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन

उधर संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, गृहकलह से आजिज आकर उमराव (54) पुत्र सुनके ने शीशम पर खुद के गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह लोगों ने शव फंदे पर झूलता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल बलिराज शाही दलबल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतक के दो बेटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जमीन को लेकर घर में विवाद कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed