फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trouble will increase again, eight pairs of trains passing through Jhansi Kanpur canceled

Jalaun News: फिर बढ़ेगी परेशानी, झांसी कानपुर से गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Trouble will increase again, eight pairs of trains passing through Jhansi Kanpur canceled
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग की ट्रेनों की निरस्तीकरण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एक बार फिर आठ जोड़ी ट्रेनों का निरस्तीकरण कर दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। निरस्त होने वाली ट्रेनों में मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस व एसी ट्रेनें शामिल हैं।
झांसी-कानपुर और कानपुर-झांसी मेमू को 17 दिसंबर को निरस्त किया गया है। झांसी से लखनऊ और लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109-10 को 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिन के लिए निरस्त किया गया है। वहीं, झांसी से लखनऊ और लखनऊ से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 01823-24 को 15 से 17 दिसंबर के लिए निरस्त किया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ से भोपाल और भोपाल से प्रतापगढ़ एक्सप्रेस नंबर 12183-84 को भी 15 से 18 दिसंबर तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ भोपाल और भोपाल लखनऊ एक्सप्रेस 12593-94 को 16 व 17 दिसंबर को निरस्त किया गया है। इसके अलावा मुंबई से लखनऊ और लखनऊ से मुंबई जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 22121-22 को 16 व 17 को निरस्त किया गया है। वहीं हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 02575-76 को 15 व 17 दिसंबर को संचालित नहीं किया जाएगा। वहीं गोरखपुर से महबूबनगर व महबूबनगर से गोरखपुर एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 05303-04 को 16 व 18 को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल 11123 को 12,13, 15 व 17 और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 को 10, 11, 13, 14 व 16 को परिवर्तित मार्ग ग्वालियर से भिंड, इटावा कानपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा। चेन्नई लखनऊ एक्सरप्रेस 16093 को 16 दिसंबर को बीना गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा के रास्ते निकाला जाएगा। मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस नंबर 15102 को परिवर्तित मार्ग से 14 दिसंबर को ललितपुर, महोबा, मानिकपुर मार्ग से गुजारा जाएगा।
वहीं सिकंदराबाद से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 04122 का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस ट्रेन को इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर मार्ग से गुजारा जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 और गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12591 व अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस नंबर 19167 को एक घंटे रोककर चलाया जाएगा। बता दें कि जो ट्रेनें निरस्त की गई है, वह अधिकांश दिन में गुजरने वाली है। जिसकी वजह से यात्रियों से 11 से 18 दिसंबर तक दिक्कतें बढ़ेगी।



झांसी से दतिया के बीच तीसरी लाइन में होने वाले काम के चलते झांसी मंडल की कुछ ट्रेनों को निरस्त, डायवर्ट और देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह काम पूरा होते ही यात्रियों को सहूलियत होगी। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed