{"_id":"599490654f1c1b351a8b4595","slug":"tricolor-wreathed-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
अमर उजाला जालाौन
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसीलों, ब्लॉकों के अलावा निजी, सरकारी स्कूलों, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों सहित जगह-जगह तिरंगा फहराकर मिठाई बांटी गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और नाटक प्रस्तुत किए।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में हुआ। यहां जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडे ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से देशहित में काम करने की अपील की। एडीएम राकेश कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट नत्थू प्रसाद ने भी विचार रखे। विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। मॉर्निग स्टार में स्कूल में डायरेक्टर अभय प्रताप सिंह ने झंडा फहराया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जन शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्रों को आजादी का महत्व बताया। मां चंदाबाई इंटर कालेज एवं मोतीलाल महाविद्यालय में अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संजय चौधरी, सुमि, विनोद बाबू आदि उपस्थित रहे। करसार रोड स्थित दारूल उलूम बरकाते मुहम्मदिया रजा इंटर कालेज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने झंडा रोहण किया। प्रबंधक हाफिर जमील अहमद कादरी, शमशेर क ादरी, शमशुल हसन, अब्दुल लतीफ, हाफिज मंजूर आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए। पूर्व प्रधानाचार्य रविशंकर मिश्र ने कहा कि सैकड़ों लोगों के प्राणों की अहूति के बाद हमें आजादी मिली है, हमें आजादी का सम्मान करना चाहिए। डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. रेनू चंदा, वंदना गुप्ता, डॉ. कुमारेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। स्टेशन रोड स्थित फ्यूचर किग्स एंड क्वीन्स स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। यज्ञदत्त त्रिपाठी, रोहित विनायक, सौरभ, अनीता, श्वेता आदि मौजूद रहीं।
साइकिल रेस भी हुई
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को प्रशासन की ओर से साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इंदिरा स्टेडियम से साइकिल रेस शुरू हुई। इसी तरह बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल के तत्वावधान में रन फोर यूनटी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों छात्रों ने सहभागिता कर देश प्रेम का संदेश दिया। सांसद भानू प्रसाद वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। डीआईओएस भगवत प्रसाद पटेल, बीएसए राजेश शाही, ईओ रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल में रात में भी लहराता रहा तिरंगा
कदौरा। नगर के पुरवा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को झंडा रोहण किया गया। सूर्य अस्त के बाद शिक्षकों ने ध्वज नहीं उतारा। तिरंगा रात में भी फहराता रहा। बुधवार को स्कूल पहुंचने बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। खबर मिलने पर शिक्षकों ने आनन फानन में तिरंगा उतरवाया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापिका ने तिरंगा उतारने के लिए रसोइया से कह दिया था। रसोइया ने झंडा नहीं उतारा। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
कोंच में हिंदु और मुस्लिम युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मु्स्लिम युवाओं ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा का जयघोष किया। मारकण्डेश्वर चौराहे से प्रारंभ हुई यात्रा चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ी और विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता मंदिर पहुंची। हिफजुल रहमान, अकबर अंसारी, सलीम, जावेद, नूर, रशीद खां, बफाती शामिल आदि रहे। पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरोठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सभासद बादाम सिंह कुशवाहा ने भी मारकण्डेश्वर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर अमित उपाध्याय, डीके सोनी, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र मयंक, राघवेन्द्र तिवारी, विमल याज्ञिक, महावीर यादव, श्याम सुंदर वर्मा, श्याम दास याज्ञिक, मनीष चौधरी, अनिल पटेल, रवि कुशवाहा, अजय बाथम, राहुलबाबू अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, अमित मोदी, सौरभ पुरवार, शीलू, नरेंद्र पांचाल आदि ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जोशीले नारे लगाए।
पैरालीगल वालंटियर्स ने मानव श्रंखला बनाई
स्वतंत्रता दिवस पर पैरालीगल वालंटियर्स ने जिला दीवानी न्यायालय में मानव श्रंखला बनाई। गांधी स्मारक तक बनाई गई मानव श्रंखला में वालंटियर्स निर्धन, असहाय, गरीबों तक कानून को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। जिला जज प्रदीप कुमार क ंसल ने जिला दीवानी न्यायालय भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी अधिवक्तागण कर्मचारी, पैरालीगल वालंटियर्स मौजूद रहे। वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत तहसील माधौगढ़ में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जैतपुरा के ग्रामीणो के कानूनी जानकारियां दी गई। कानूनी जानकारी का साहित्य वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अनीसा बेगम, छेदालाल दोहरे, जयसिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, रचना देवी, साबिर खां, सुरेश बाबू आदि रहे।