फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traveling through deep pits on Madaripur-Kalpi road is difficult

मदारीपुर-कालपी मार्ग पर गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल

Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traveling through deep pits on Madaripur-Kalpi road is difficult
लक्ष्मी नारायण - फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। कालपी तहसील के मदारीपुर में आधी अधूरी पड़ी सड़क बरसात में छोटे-छोटे तालाबों में तब्दील हो गई है। करीब दो साल से दो ढाई किमी की मदारीपुर-कालपी सड़क का निर्माण कार्य जहां का तहां रुका पड़ा है। जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों मेें फंसकर रोजाना दोपहिया वाहन सवार चुटहिल हो रहे हैं। पीडब्लूडी अधिकारी बजट की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ते हैं।
विज्ञापन

मदारीपुर-कालपी रोड पर दमरास स्टैंड के निकट से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क का निर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। पहले कुछ दूरी की सड़क बनी फिर काम जहां का तहां रुक गया। जिसके चलते बनी बनाई सड़क भी उखड़ने लगी। अब रही सही कसर भी बारिश ने पूरी कर दी। दो दिन से हो रही बारिश में सड़क के गड्ढे ऐसे भरे हैं, जो देखने में तालाब सरीखे नजर आते हैं। सबसे अधिक परेशानी का सामना पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन सवारों को करना पड़ता है। इलाकाई लोगों का कहना है कि बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। पीडब्ल्यूूडी के अधिशासी अभियंता बीके राय का कहना है कि पूरी सड़क के बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है लेकिन जहां-जहां पर भी गड्ढे होंगे, उन्हें जल्द भराया जाएगा। ताकि बरसात में दिक्कत न हो। टीम से सर्वे कराकर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लापरवाही हुई
क्षेत्रीय निवासी हर नारायण का कहना है कि निर्माण कार्य में हीलाहवाली के कारण बनी हुई सड़क भी उखडने लगी है। एक-दो बारिश में गिट्टियों ने भी डामर का साथ छोड़ दिया है। जिस कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दिन बहुरेंगे लगता नहीं
दुकानदार पप्पू सोनी ने कहा कि बारिश के वक्त इस सड़क पर चलने का मतलब कपड़े खराब करना है। ज्यादा बारिश होने पर सड़क का जलभराव दुकानों के भीतर तक पहुंच जाता है। अब लगता नहीं कि सड़क के दिन बहुरेंगे।
बच्चों को स्कूल आने में होती है दिक्कत
शंकर सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अंगद सिंह का कहना है कि स्कूली बच्चे साइकिल से आते जाते हैं, फिलहाल कालेज बंद है पर बारिश के दिन में स्कूल पहुंचते ही यूनिफार्म कीचड़ से सन जाती है। गिरने का डर बना रहता है।

कई शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं
दमरास निवासी लक्ष्मी नारायण बोले, सड़क पिछले काफी समय से दुर्दशा का शिकार है, अफसरों व नेताओं से कई शिकायतें भी की गईं, सभी से सिर्फ आश्वासन मिला। अब तक सड़क निर्माण या पैचवर्क कोई काम शुरू नहीं शुरू हो सका।

अंगदसिंह

अंगदसिंह- फोटो : ORAI

पप्पू सोनी

पप्पू सोनी- फोटो : ORAI

हरनारायण

हरनारायण- फोटो : ORAI

जलभराव से गड्ढे से गुजरती बाइक सवार

जलभराव से गड्ढे से गुजरती बाइक सवार- फोटो : ORAI

बारिश से तालाब की तरह नजर आती है मदारीपुर मार्ग

बारिश से तालाब की तरह नजर आती है मदारीपुर मार्ग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed