फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains to stop at every station due to Ganga bridge repairs

Jalaun News: गंगा पुल मरम्मत के चलते ट्रेनों का हर स्टेशन पर ठहराव

Sun, 05 Apr 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trains to stop at every station due to Ganga bridge repairs
उरई। कानपुर-उन्नाव सेक्शन में गंगा पुल की मरम्मत कार्य के चलते झांसी से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को झांसी से कानपुर के बीच प्रत्येक स्टेशन पर ठहराव देकर चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। दरअसल जहां पहले यह दूरी करीब चार घंटे में पूरी होती थी जिसमें अब छह घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को पुणे से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (01415) को गढ़मऊ, मोंठ, एट व उरई स्टेशन पर अतिरिक्त 16 मिनट रोका गया। इसके अलावा सरसोंकी, आटा, उसरगांव, कालपी, पुखरायां, लालपुर और भीमसेन स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) व उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04155) को भी झांसी से गोविंदपुरी के बीच हर स्टेशन पर रोककर चलाया गया।
विज्ञापन

ट्रेनों के बार-बार ठहराव से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गणेशगंज निवासी फिरोज अहमद ने बताया कि वह झांसी से उरई तक यात्रा कर रहे थे लेकिन हर स्टेशन पर रुकने के कारण उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में काफी अधिक समय लगा। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में छोटे स्टेशनों पर ठहराव के दौरान खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने मांग की है कि ट्रेनों का ठहराव ऐसे स्टेशनों पर किया जाए जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत के लिए 42 दिनों का पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed