फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains slow down, Pune-Ghazipur trains delayed by more than eight hours

Jalaun News: ट्रेनों की बिगड़ी रफ्तार, पुणे-गाजीपुर आठ घंटे से ज्यादा लेट

Sun, 26 Oct 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trains slow down, Pune-Ghazipur trains delayed by more than eight hours
उरई। छठ पर्व को लेकर रेलवे द्वारा चलाई गई त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन में सुधार नहीं हो सका है। पुणे-गाजीपुर सिटी ट्रेन आठ घंटे से भी अधिक देरी से आई।
विज्ञापन

शनिवार को पुणे से चलकर गाजीपुर सिटी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 01431 अपने निर्धारित समय सुबह 4:50 बजे के स्थान पर दोपहर 1:44 बजे आठ घंटा 54 मिनट देरी से आई। मुजफ्फरपुर से हुबली जाने वाली ट्रेन नंबर 05543 भी पांच घंटा 41 मिनट देरी से आई। पुणे से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल 01481 दो घंटा 44 मिनट,देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस 2 घंटा 22 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

गोरखपुर से यशवंतपुर ट्रेन नंबर 12591 राप्तीसागर एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से आई। बलिया से उधना त्योहार स्पेशल नंबर 09042 एक घंटा 41 मिनट, गोमती नगर से बंगलूरु जाने वाली ट्रेन नंबर 06530 तीन घंटा देरी से आई। मुंबई से मऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 01123 अपने निर्धारित समय से पहले पहुंची। इस वजह से ट्रेन को सुबह 11.38 बजे से 11:58 बजे तक 20 मिनट तक भुआ स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर के 12:10 बजे से पहले 12:05 बजे पर समय से पहले पहुंची। इसको अतिरिक्त रोककर चलाया गया। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि छठ पर्व को लेकर ट्रेनों का संचालन पर विशेष निगरानी की जा रही है। जिससे ट्रेनें लेटलतीफ न हो।


स्लीपर में एक भी नहीं, एसी में सिर्फ एक टिकट बन सका
उरई। दीपावली और छठ पर्व पर अपने-अपने कामों पर लौटने वालों को तत्काल टिकट सेवा का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को स्लीपर क्लास में एक भी तत्काल टिकट नहीं बन पाया। इससे यात्री मायूस रहे। यात्रियों का कहना है कि पहले और दूसरे नंबर के तत्काल टिकट नहीं बन सके, ऐसे में कैसे जा पाएंगे। तत्काल के समय मुख्य कमर्शियल सुपरवाइजर (सीसीएस) हरिमोहन शर्मा और सीबीपीएस एसके नरवरिया भी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में लगे रहे। फिर भी तत्काल में स्लीपर क्लास में एक नंबर पर भी टिकट नहीं बन सका। एसी में भी सिर्फ एक टिकट बन सका। (संवाद)










महिला आरक्षी नहीं आ रही नजर



उरई। दीपावली व छठ पर्व को लेकर झांसी और कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में भीड़ हो रही है। जिसकी व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की तैनाती की गई है। जिसमें दैनिक व त्योहार स्पेशल ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखने के लिए अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे यात्री अपनी यात्रा सकुशल व सुरक्षित कर सके। जीआरपी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल नजर नहीं आ रही है। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने जीआरपी थाने में दो महिला कांस्टेबलों की तैनाती की है लेकिन ट्रेनों के समय एक भी महिला सुरक्षा कर्मी दिखाई नहीं देती है। ऐसे में महिला के साथ कोई अगर घटना होती है। तो किसकी जिम्मेदारी होगी। (संवाद)












स्टेशन पर गूंज रहे छठ मैया के गीत



उरई। छठ पर्व शुरू होते ही स्टेशन पर समय-समय पर अनाउंसमेंट सिस्टम के द्वारा छठ पर्व के गीत बजाए जा रहे हैं। जिसको सुनकर यात्री प्रसन्न हो जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे का यह कदम सराहनीय है। छठ मैया के गीत पूरे मंडल भर के स्टेशनों पर बजाए जा रहे हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस प्रकार की व्यवस्था भारत के अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर गीतों का प्रसारण हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed