फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains arriving late by 11 hours, waiting from morning to night

Jalaun News: 11 घंटे देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, इंतजार करते सुबह से हो रही रात

Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Trains arriving late by 11 hours, waiting from morning to night
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर गोरखपुर की ओर आने और जाने वाली ट्रेनों की दशा ठीक नहीं चल रही है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन से सफर करने के लिए 11-11 घंटे बैठकर स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। लगभग एक महीने से झांसी-कानपुर रूट की पैसेंजर ट्रेन जो गोरखपुर की ओर आती-जाती हैं। उनका यही आलम है।
बुधवार को पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 अपने निर्धारित समय सुबह 10.38 बजे के स्थान पर न आकर रात नौ बजकर 49 मिनट यानी 11 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही है। मुंबई से गोरखपुर एक घंटा 10 मिनट, मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा सात मिनट, इंदौर से पटना दो घंटा 23 मिनट, पटना से इंदौर एक घंटा 45 मिनट देरी से चल रही है।
विज्ञापन

छपरा मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस चार घंटा 28 मिनट, मुंबई से प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक घंटा, बनारस से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस छह घंटा 51 मिनट, मुंबई से लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटा अधिक देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे उरई स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। वहीं, लगातार ग्वालियर से बरौनी, बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल, यशवंतपुर गोरखपुर रद रही। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जैसे ही ट्रैक मरम्मत का काम समाप्त होता है, ट्रेनों का यथावत संचालन शुरू हो जाएगा। स्टेशन रोड निवासी मनोज मिश्रा का कहना है कि उन्हें अपनी माताजी के इलाज के लिए ग्वालियर जाना पड़ता है। उरई से सीधी ट्रेन निरस्त होने के चलते उन्हें परेशानी हो रही है। सड़क मार्ग से यात्रा करने में अधिक किराया और समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed