फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains arrived late by 3 to 13 hours, passengers upset

3 से 13 घंटे देरी से आईं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Trains arrived late by 3 to 13 hours, passengers upset
उरई स्टेशन पर खड़ी मेमो - फोटो : ORAI
उरई। भुसावल मंडल के नासिक के पास ट्रेन के बेपटरी होने का असर झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरनेे वाली ट्रेनों पर भी पड़ा। मुंबई से आने वाली ट्रेनें तीन से 13 घंटे तक देरी से आ रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। घंटों इंतजार के बाद ट्रेन की सही लोकेशन नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं कई यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से सफर किया।
विज्ञापन

मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12143) सवा सात घंटे देरी से उरई पहुंची। लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12173) को सुबह 11:20 बजे उरई स्टेशन आना था, लेकिन यह ट्रेन 12 घंटे से अधिक देरी से चल रही है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) उरई तीन घंटे देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20103) से आठ घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन

इस ट्रेन को उरई पहुंचने का समय रात 11:40 बजे का है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह सात बजे के बाद उरई आना दर्शा रही है। यही नहीं मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) और पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) भी तीन तीन घंटे देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर सीपी सोनकर का कहना है कि मुंबई के नासिक के पास ट्रैक बाधित होने के कारण ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। उरई से सुल्तानपुर जाने वाले अनुपम शेखर ने बताया कि उनका एसी कोच में रिजर्वेशन है। दूसरी कोई ट्रेन भी नहीं है।

इसकी वजह से सवा सात घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उरई से लखनऊ जा रहे शिवरतन ने बताया कि वह पत्नी चंद्रकांती को दिखाने पीजीआई लखनऊ जा रहे हैं। उनका उद्योग नगरी के एस 6 कोच में रिजर्वेशन है। यह ट्रेन 12 घंटे से अधिक देरी से आ रही है। ऐसे में वह मेमू से कानपुर तक जाएंगे और वहां से दूसरी ट्रेन से लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed