{"_id":"627660ac0a8e7145630a5447","slug":"train-rpf-jhansi-mirjapur-national-higway-station-ssb-orai-news-knp695333033","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगकर्मी एक्सप्रेस और कानपुर झांसी मेमू के फेरे बढ़ाने पर होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगकर्मी एक्सप्रेस और कानपुर झांसी मेमू के फेरे बढ़ाने पर होगा विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) डीके वर्मा ने शनिवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टिकट वितरण देखा। बुकिंग काउंटर पर अनाधिकृत लोगों को देखकर नाराजगी जताई। यात्रियों से भी फीडबैक लिया। प्रतीक्षालय में एसी सुविधा बढ़ाने के लिए स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को निर्देशित किया। इस दौरान मेमू के यात्री रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। यह देखते ही उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता से नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे रोका जाए। उधर, सीसीआई के न मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि यदि कानपुर से बलसाड जाने वाली साप्ताहिक उद्योगकर्मी एक्सप्रेस में लोड अधिक है तो इसके फेरे बढ़ाने के लिए वह पहल करेंगे। उन्होंने झांसी लखनऊ पैसेंजर के बहाली के सवाल पर कहा कि अब पैसेंजर तो नहीं चलेगी पर उसके स्थान पर लखनऊ तक मेमू के संचालन करने की योजना है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से ट्रेनों के स्टापेज के समय में कटौती की गई थी। अब उसे नए सिरे से बढ़ाने पर विचार होगा। झांसी-कानपुर ट्रैक दोहरीकरण के बाद झांसी कानपुर मेमू के फेरे तो बढ़ेंगे ही। साथ ही कुछ ट्रेनें भी बढ़ाई जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की बहाली के सवाल पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बोले रेलवे बोर्ड स्तर का मामला है। इसके बाद पनवेल एक्सप्रेस में लगे विशेष कोच से उन्होंने उरई से कानपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उनके साथ यातायात निरीक्षक संदीप कुशवाहा भी मौजूद रहे।