{"_id":"610596208ebc3e85955a8b12","slug":"train-rail-covid-19-station-vaccinated-orai-news-knp6435710104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में चालू हो जाएगी कोंच रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में चालू हो जाएगी कोंच रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। सोलह महीने से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी कोंच रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि एक या दो दिन में कोंच क्षेत्र के लोगों को रेल टिकट का आरक्षण कराने का लाभ मिलने लगेगा।
बताते चलें कि 21 मार्च 2020 से कोविड के चलते कोंच रेलवे स्टेशन पर स्थापित आरक्षण खिड़की को बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही कोंच एट शटल ट्रेन का संचालन भी बंद कर दिया गया था। अब रेल प्रशासन ने यहां की आरक्षण खिड़की शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की है। झांसी मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों की टीम जिसमें सीआरएस मनोज कुमार, सीसीआई सतेंद्र आशीष कुमार ने सहायक स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक की मौजूदगी में मशीनों की टेस्टिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच व अन्य औपचारिकता पूरी करने में एक दो दिन का वक्त लग सकता है और संभवत: सोमवार या मंगलवार से लोगों को आरक्षण सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। शुरू में सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक आरक्षण खिड़की खुलेगी। अधिकारियों ने बंद पड़ी कोंच एट शटल ट्रेन के भी इसी महीने चालू होने के संकेत दिए हैं। बता दें कि शटल सेवा और आरक्षण खिड़की शुरू कराने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया समेत कई लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा व रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिए थे।