{"_id":"609045b28ebc3e245c610a80","slug":"train-corona-paisenger-orai-news-knp626608444","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का असर-घटने लगी है ट्रेन यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण का असर-घटने लगी है ट्रेन यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर ट्रैक के महाराष्ट्र और गुजरात जाने आने वाले यात्रियों में कमी आई है। सोमवार को मुंबई और गुजरात से आने जाने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनों में 129 यात्री आए और गए।
ट्रेन नंबर 02104 गोरखपुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 02143 मुंबई सुल्तानपुर एक्सप्रेस, 01073 मुंबई प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी छपरा मेल, गुवाहाटी इंदौर कामाख्या एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में कुल 129 यात्री आए और गए। डिप्टी सीटीआई ज्ञान सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते लोगों ने गुजरात और महाराष्ट्र में जाने वाले प्रवासियों की संख्या कम हो गई है। पहले रोजाना 150 से 200 यात्री जाते थे और 200 से ढाई सौ यात्री महाराष्ट्र गुजरात से उतरते थे।
उधर कोरोना महामारी का असर आरक्षण खिड़की पर भी दिख रहा है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक डीपी मालवीय ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से चार बजे तक की शिफ्ट में कुल 56 टिकट बनी। जिसमें करीब 13 हजार रुपये कैश आया। जबकि 36 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराएं और उन्हें नौ हजार रुपये रिफंड किया गया। टिकट कैंसिल कराने वाले अधिकांश यात्री वैष्णो देवी, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, नागपुर जाने वाले यात्री थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में यात्रियों की संख्या संक्रमण को देखते हुए कम हुई है। जहां झांसी से लखनऊ इंटरसिटी में 200 से ढाई सौ यात्री यात्रा करते थे। अब यह संख्या 40 से 50 रह गई है।
विज्ञापन
अब नहीं लग रही तत्काल में लाइन
उरई। एक समय तत्काल टिकट के लिए मारामारी मची थी। रात से नंबर और सुबह से लाइन लगाने के बावजूद लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाता था। अब हालत यह है कि जितने भी यात्री तत्काल के लिए पहुंच रहे है, उन्हें टिकट मिल रहा है। सोमवार को एसी का सिर्फ एक तत्काल रिजर्वेशन हुआ और स्लीपर क्लास में कोई भी तत्काल रिजर्वेशन को नहीं आया।
44 की जांच, एक यात्री निकला पॉजिटिव
उरई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गुजरात और मुंबई से आने जाने वाले यात्रियों की जांच की। जिसमें 44 यात्रियों की जांच की गई जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया। मुंबई सुल्तानपुर, गोरखपुर यशवंतपुर, पनवेल गोरखपुर, मुंबई प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्रियों की जांच की गई। लैब टेक्नीशियन एसपी पांडे ने बताया कि अब दक्षिण भारत हैदराबाद, यशवंतपुर, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद से आने वाले यात्रियों की जांच करने पर संक्रमित कम निकल रहे हैं। (संवाद)