{"_id":"676c6923ed3e830ad40cc480","slug":"trailer-overturns-on-car-three-killed-including-youth-from-rampur-in-rajasthan-orai-news-c-224-1-ori1005-123774-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार के ऊपर पलटा ट्रेलर, राजस्थान में रामपुरा के युवक सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार के ऊपर पलटा ट्रेलर, राजस्थान में रामपुरा के युवक सहित तीन की मौत
विज्ञापन
रामपुरा (उरई)। मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान दर्शन करने गए दोस्तों की कार पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। तीन मृतकों में एक युवक रामपुरा का निवासी था। वह अपने दोस्तों के साथ बालाजी गया था। बुधवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा निवासी कंचन राजावत (22) अपने दोस्त धौलपुर निवासी सुमित (23) व धौलपुर के बाडी निवासी देवेंद्र (24) व चालक आशीष सहित एक अन्य के साथ 23 दिसंबर को कार से राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। तभी दोसा के पास अनियंत्रित ट्रेलर कार के ऊपर पलट गया। इससे कंचन, सुमित व देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक आशीष सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को जैसे ही कंचन का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह ग्वालियर में अपने चाचा के पास रहते थे। दोस्तों के साथ बालाजी मंदिर के दर्शन करने गए थे। तभी हादसा हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन