{"_id":"58a096f94f1c1b5733d841e8","slug":"traders-drove-the-son-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गल्ला व्यापारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गल्ला व्यापारी के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए लोगाें की कार रविवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। कार में सवार बुंदलेखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाकाई लोगोें ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक युवक जो गल्ला व्यापारी का पुत्र था की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर पर गल्ला मंडी के
व्यापारियों ने गल्ला मंडी सोमवार तक के लिए बंद कर दी। अब मंगलवार से ही गल्ला मंडी में व्यापार शुरू होगा। मोहल्ला रापटगंज निवासी कवि संतोष साहू, मोहल्ला बापू साहब निवासी बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित के साथ महामंत्री राहुल गुप्ता बाबा, कोमल गुप्ता, ऋषभ गुप्ता पुत्रगण रमेश गुप्ता व आनंद पुत्र डॉ. आरपी महान एक निजी कार्यक्रम में
शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियर गए थे। रात में वहां से लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इसके चलते कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत ग्वालियर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राहुल गुप्ता उर्फ बाबा (32) पुत्र रमेश गुप्ता की मृत्यु हो गई। अन्य सभी घायलों का अभी ग्वालियर में ही इलाज
विज्ञापन
चल रहा है। हादसे की खबर जैसे ही नगरवासियों को लगी तो नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उधर गल्ला व्यापारी रमेश गुप्ता के पुत्र राहुल की मृत्यु की खबर मिलते ही गल्ला मंडी के
व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। मंडी में आए किसानों का माल व्यापारियों ने सुरक्षित रखवा लिया। गल्ला व्यापारियों में रविकांत द्विवेदी, प्रेमदास गुप्ता, धर्मेंद्र दीवौलिया, देवेंद्र राठौर, संतराम कुशवाहा, देवेंद्र यादव, बब्लू शर्मा, उमेश शिवहरे आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि गल्ला मंडी में अब मंगलवार से ही व्यापार शुरू होगा।