{"_id":"6660c1743120dce08b021d05","slug":"traders-came-out-to-protest-against-occupation-of-auction-platform-orai-news-c-224-1-ka11004-115573-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नीलामी चबूतरे पर कब्जे के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नीलामी चबूतरे पर कब्जे के विरोध में उतरे व्यापारी
Thu, 06 Jun 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
उरई। कालपी रोड विशिष्ट गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरों पर अवैध कब्जे के विरोध में बुधवार को फल सब्जी व्यापार संघ के व्यापारियों ने डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को अलग अलग ज्ञापन दिया।
संघ के अध्यक्ष पवनकांत रायकवार के नेतृत्व में दीपक, रामकुमार, रहमत, जीतू, अमजद, नसीर, नौशाद, नफीस आदि व्यापारियों ने बताया कि उन लोगों ने नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से गल्ला मंडी में दुकानें आवंटित कराई हैं। उन आवंटित दुकानों के बाहर चबूतरों पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जब हम लोग विरोध करते है तो वह लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
जिससे उन लोगों को व्यापार करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने इसकी शिकायत मंडी सचिव से भी की थी, उन्होंने चबूतरों को खाली कराने का आश्वासन दिया था। अवैध कब्जे धारकों को नोटिस भी दिया था, लेकिन चबूतरे खाली नहीं हुए।
विज्ञापन
इसी बीच चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। इससे हम लोग शांत हो गए। अब चुनाव निपट गए हैं। लिहाजा हम लोगों की दुकानों के सामने चबूतरों से अवैध कब्जे हटवाए जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने फल सब्जी व्यापारियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का निदान किया जाएगा।