{"_id":"58bda20b4f1c1b5d73dc423b","slug":"tractor-trolley-upturned-the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत
अमर उजाला/उरई
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। तेजरफ्तार ट्रक ने एट टोल प्लाजा के पास पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। ट्राली में बैठा युवक नाचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगाें ने ट्राली में दबे युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
एट थाना के गांव हरदोई गूजर निवासी सुजान सिंह (21) पुत्र इंदल सिंह अपने मामा कुदारी थाना रेढ़र निवासी बुद्ध सिंह के साथ रविवार को झांसी के गुरसरांय कस्बा ट्रैैक्टर से गया था। रविवार की देर रात करीब नौ बजे वह वापस अपने घर आ रहा था। एट टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली खंदक में पलट गई। ट्राली में बैठा सुजान सिंह ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामा ने लोगाें से मदद मांगकर उसे बाहर निकला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन