{"_id":"57f7dc2e4f1c1b943426f693","slug":"tractor-trolley-turnaround-couple-killed-in-the-trench-16-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर टाली खंदक में पलटी दंपति की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर टाली खंदक में पलटी दंपति की मौत, 16 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
कुठौंद क्षेत्र के जालौनी माता मंदिर के समीप हुए हादसे में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौनी माता मंदिर पर ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुआें से भरी ट्रैैक्टर ट्राली स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां चीख पुकार मच गई। लोगाें ने दबे श्रद्धालुआें को बाहर निकाला। इस दौरान एक दंपति की मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगाें ने घायलाें को
प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र में भर्ती कराया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुठौंद थाना के गांव हाजीपुर निवासी रविंद्र राठौर के यहां जवारे बोए गए थे। शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदाराें व ग्रामीणाें के साथ ट्रैक्टर-टाली से जवारे चढ़ाने जालौनी माता मंदिर कुठौंद जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में 25 श्रद्धालु सवार थे। शुक्रवार की शाम चार बजे जब
ट्रैक्टर ट्राली मंदिर से करीब 200 मीटर पहले पहुंची दूर थी तभी ढलान पर स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रैैक्टर ट्राली 20 फीट गहरी खंदक में पलट गई। चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे श्रद्धालुआें ने इसकी जानकारी पुलिस व अन्य लोगों को दी। इस पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगाें के साथ बचाव कार्य में लग गए। हादसे में रामनरेश
विज्ञापन
(50) पुत्र नाथूराम निवासी ऐकाें थाना कुठौंद की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी सावित्री (45) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लालू (25), रामकुमारी (55), दीपा(35) पत्नी माताप्रसाद, खुमानी(65), ऋषभ (9), विशाल (25), अर्चना(25) पत्नी रविंद्र, नीलम(26) पत्नी जितेंद्र, गीता (65) पत्नी माताप्रसाद, आरती(11) पुत्री कृष्णभान, वंदना(13) पुत्री तेज सिंह,
मोहनी(21), रविंद्र (21), राजेश्वरी (50) पत्नी रामेश्वर निवासी हाजीपुर व ओम प्रकाश(41) निवासी बरियापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।