{"_id":"620a9e4dd8c6bf26c230e9f9","slug":"tractor-loaded-with-wheat-collied-orai-news-knp680648535","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं लदी ट्राली पलटी, बाल-बाल बचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं लदी ट्राली पलटी, बाल-बाल बचे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मवई अहीर निवासी किसान अनवारुद्दीन सोमवार को अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर गेहूं लादकर कदौरा मंडी जा रहे थे। रास्ते में बबीना बस स्टैंड के पास सड़क पर गड्ढे होने से ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। इससे गेहूं लदी ट्राली पलट गई। गेहूं सड़क पर फैल गया। हालांकि इस दौरान सड़क के किनारे बैठे ग्रामीण रामसिंह, धर्मेंद्र, शिवकुमार, रामरतन व ट्राली पर सवार शमशाद बाल-बाल बच गए।
किसान अनवारुद्दीन ने बताया कि ट्राली पर लदा उसका 10 क्विंटल गेहूं सड़क व नाले में चला गया। इससे 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। सड़क का निर्माण दो वर्ष पहले कराया गया है। इसके कुछ दिन बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगीं।
एट। झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर में कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सवार मजदूर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। हाईवे स्थित सोमई के पास ट्रैैक्टर-ट्राली में झांसी की ओर से आ रहे कंटेनर ने मार दी। ट्रैक्टर सवार मजदूर इंद्रजीत निवासी एट गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ऐबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह एट से मटर लादकर उरई मंडी जा रहा था। (संवाद)