{"_id":"592c644d4f1c1bdf15bdb71a","slug":"tractor-flip-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 29 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
accident
गल्ला मंडी में गेहूं बेचकर घर जा रहे युवक के ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रैैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मरने वाला युवक हमीरपुर केे चिकासी गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अरविंद (29) पुत्र धनीराम निवासी गांव जिगनी थाना चिकासी जिला हमीरपुर सोमवार की सुबह गेहूं से लदा ट्रैक्टर लेकर शहर केे राठ रोड स्थित गल्ला मंडी आया था। गेहूं बेचने के बाद वह वापस चिकासी जा रहा था। डकोर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुछ दूर पर जाकर पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर दौडे़ और थाने में भी सूचना दी। एसओ जितेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे अरविंद को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। अरविंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन