{"_id":"69a9c9c905462296350f3c59","slug":"tractor-crushes-bike-rider-causing-commotion-and-two-hour-traffic-jam-orai-news-c-224-1-ori1005-141213-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हंगामा, दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हंगामा, दो घंटे जाम
विज्ञापन
फोटो- 02 संजीव पटेल की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। पंचानन चौराहे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक वाहन सहित भाग गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चौराहे पर हंगामा किया। दोनों मार्गों पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कहते हुए करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी संजीव पटेल उर्फ बबलू (48) मंगलवार की रात बाइक से कोंच आया था। कुछ देर बाद वह गांव लौट रहा था। वह जैसे ही पंचानन चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए निकल गया। पीछे चल रहे एक अन्य ट्रैक्टर को मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
हादसे के बाद राहगीरों ने संजीव को तत्काल कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में पंचानन चौराहे पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, कस्बे में तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ मांगों पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर जाम खुल सका, तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। इसके बाद पुलिस ने सीएचसी में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी।
पीआरवी की मौजूदगी में कैसे भाग गया ट्रैक्टर
पंचानन चौराहे पर हुए हादसे के समय घटनास्थल के पास ही यूपी 112 की पीआरवी मौजूद होने की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पीआरवी के जवान तत्परता दिखाते तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर और उसका चालक मौके से भाग नहीं पाता। पुलिस की उदासीनता के चलते ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी खुली पोल
कस्बे के मार्कण्डेश्वर तिराहा और पंचानन चौराहे पर लगाए गए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे इस घटना में पूरी तरह नाकाम साबित हुए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधिकारियों से फुटेज दिखाने की मांग की तो कैमरों की वास्तविक स्थिति सामने आ गई। देखरेख के अभाव में कैमरे निष्क्रिय पाए गए, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि जब पुलिस के कैमरे ही शोपीस बने हुए हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
चौकी के सिपाही पर फूटा गुस्सा, हटाने की मांग
हंगामे के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा चौकी में तैनात एक सिपाही पर भी फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सिपाही की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सीओ से उसकी शिकायत की और तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गए। स्थिति को संभालते हुए सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
वर्जन
मामले में संजीव के भतीजे की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
- परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच