{"_id":"69fa4c3b0bf403413e0733ca","slug":"track-repairs-slow-down-trains-delaying-trains-for-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-143844-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, घंटों लेट चल रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, घंटों लेट चल रहीं गाड़ियां
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर इन दिनों ट्रैक मरम्मत और गंगा पुल क्षेत्र में चल रहे कार्यों के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बनी हुई है। स्थिति यह है कि दैनिक और स्पेशल ट्रेनें प्रभावित हो रही है।जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। आसनसोल से झांसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04186) करीब पांच घंटा 44 मिनट देरी से आई, जबकि उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल (04156) एक घंटा 12 मिनट लेट रही। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12597) एक घंटा 10 मिनट और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) एक घंटा 14 मिनट देरी से उरई पहुंची।
ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर कामकाजी लोग, विद्यार्थियों और लंबी दूरी के यात्री प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को पहले से स्पष्ट सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ रेलखंडों पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत और मेंटीनेंस कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रेनों की गति प्रभावित हो रही है। काम पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन फिर से सुचारु हो जाएगा। (संवाद)