फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tourism will take wings in Panchnad, the picture of the area will change soon

Jalaun News: पचनद में पर्यटन को लगेंगे पंख, जल्द बदलेगी इलाके की तस्वीर

Wed, 14 Aug 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 14 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tourism will take wings in Panchnad, the picture of the area will change soon
उरई। पर्यटन की अपार संभावनाएं समेटे पांच नदियों के संगम पचनद पर पर्यटन विभाग की नजर पड़ गई है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए चिह्नित जमीन पर विकास के काम जल्द शुरू होने जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने करोड़ों की लागत से विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

सुंदरीकरण के लिए निर्माण कार्य शुरू होते ही पचनद के किनारे पर्यटन को पंख लग सकेंगे। जिले में पर्यटन के लिए सबसे अच्छे स्थल पचनद के सुंदरीकरण के लिए काम शुरू हो गया है। पर्यटन स्थल पचनद के सुंदरीकरण के लिए 3.51 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। जिसकी पहली किस्त एक करोड़ रुपये की जारी भी हो चुकी है। जिले में पर्यटन के लिए सबसे अच्छे स्थल पचनद के सुंदरीकरण के लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्नान घाटों संग चेंजिंग रूम भी बनवाए जाएंगे
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल पचनद के सुंदरीकरण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जारी किस्त के आधार पर पर्यटन विभाग पचनद में स्नान घाट बनवाएगा, इसके साथ ही वहां लगे वृक्षों को संरक्षित करने के लिए उसके आसपास सुंदरीकरण कराएगा। स्नाान घाट के आसपास कैंटीन, शौचालय की सुविधा के साथ-साथ नदियों में नहाकर आने वाले लोगों के लिए चेंजिंग रूम भी बनवाए जाएंगे। बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा काम की शुरूआत हो गई है। जल्द ही लोगों के नदी घाटों पर विकास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस
पचनद इलाके को सैलानियों की सहूलियत के हिसाब से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से करीब 20 एकड़ जमीन में से चार एकड़ जमीन का समतलीकरण कराने के लिए क्षेत्र पंचायत से कहा गया है। जमीन के समतल होते ही गेस्ट हाउस का निर्माण शुरू हो जाएगा। बुंदेली शौर्य गाथाएं और पौराणिक ऐतिहासिक धरोहरों की भरमार रखने वाले जालौन में इस बार पर्यटन विभाग ने पहल करते हुए हुए इन उपेक्षित इलाकों को संवारने के लिए कवायद तेज कर दी है। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता समेटे पचनद स्थल पर पर्यटन विभाग की भी नजर थी। अब पर्यटन विभाग की ओर से इस इलाके को विकसित करने की पहल शुरू हो गई है।
वर्जन

पचनद की कार्य योजनाएं मुख्यमंत्रीजी स्वीकृत कर चुके हैं। अनुबंध फाइनल हो चुका है। 3.51 करोड़ के टेंडर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा चुके है। मेरे द्वारा इस कार्ययोजना की लगातार समीक्षा और अनुश्रवण किया जा रहा है। अभी नदी क्षेत्र में पानी अधिक होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका है। पानी उतरते ही जल्द काम शुरू हो जाएगा।-राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी जालौन

पचनद के साथ क्षेत्र का भी होगा विकास
देवेंद्र कुमार कहते हैं कि पचनद धाम को पर्यटक हब बनाने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को रोजगार मिलेगा। नई-नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होना सुनिश्चित है। पारस पांडेय बोले कि पर्यटन विभाग के पचनद क्षेत्र में घाट और सुंदरीकरण के काम से क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है। सरकार समझ गई है कि पर्यटन के हिसाब से पचनद से अच्छी जगह जिले में कहीं नहीं है। क्षेत्रीय निवासी लालजी द्विवेदी ने कहा कि सदियों से डाकुओं की वजह से पचनद व चंबल का ग्रामीण क्षेत्र हमेशा विकास से अछूता रहा है। मगर बुरा वक्त किसी का नहीं रहता है, यह कहावत यहां चरितार्थ होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed