फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   took selfie by casting vote, youth showed enthusiasm

वोट डालकर सेल्फी ली, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Mon, 21 Feb 2022 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
took selfie by casting vote, youth showed enthusiasm
मुहम्मदाबाद में पहली बार वोटिंग करने पहुंचे तारिक, शिब्बू, आशीष आदि युवा। - फोटो : ORAI
उरई। जिले के युवाओं में वोट करने के लिए खासा उत्साह दिखा। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने इस बार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जमकर मतदान किया। दिव्यांग युवा भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

उरई विधानसभा क्षेत्र से दिव्यांग हिबा अंसारी ने मतदान किया। युवाओं ने कहा कि जो हमारे बारे में सोचता है, हमने उसी को मतदान किया। मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी प्वांइट बनाए गए थे। जहां पर युवाओं, महिलाओं ने सेल्फी ली।
विज्ञापन

युवा आबिद ने कहा कि पहली बार मतदान किया। बहुत अच्छा लगा कि अच्छी सरकार चुनने का अवसर मिला।
आपका वोट आपकी ताकत है। जो रोजगार देने की बात करते है उन्हीं को वोट देने के बारे में पहले ही सोच लिया था। उसी को ही वोट किया।
युवा आदिल अंसारी कहते है कि सालों से वोट डालने की इच्छा थी, पहली बार मौका मिला, तो फिर मनपसंद जनप्रतिनिधि चुनने से कैसे पीछे रह जाते।
लिहाजा दिन का सबस पहला काम किया, मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। अब गर्व महसूस हो रहा है।
युवा एनसीसी कैडेट रेशमा कहती है कि लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है।
पहली बार वोट जरूर दिया और उस नेता को दिया, जिससे उम्मीद है कि वह क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखेगा।
डोली कहती है कि वोट डालने से पहले झिझक लग रही थी, लेकिन जब ईवीएम के पास पहुंचे तो कोई दिक्कत नहीं हुई।
आराम से वोट पड़ गया। पहले से सोच रखा था वक्त पर काम आने वाले को चुनेंगे।
युवा प्रियंका के मुताबिक पहली बार वोट डालना, किसी सपने से कम नहीं था। अपना फर्ज अदा किया। सभी को करना चाहिए। मतदान करना हर व्यक्ति का दायित्व है। इसमें लापरवाही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed