फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Todaydepart the polling parties

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 21 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 21 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Todaydepart  the polling parties
नवीन गल्ला मंडी में वाहन स्लिप लेने के लिए चालकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर अधिकारी पसीना बहाने में जुटे हैं। मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। नवीन गल्ला मंडी से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों का लेखा, जोखा तैयार करने में मंगलवार को दिन भर अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन


व्यस्त रहे। गल्ला मंडी में भी दिन भर अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था को टेंट, मेज आदि लगवाए गए। साथ ही पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई।   बता दें कि मतदान के 48 घंटे शेष रहने से तैयारियां तेज हो गईं हैं। 22 फरवरी बुधवार को जनपद में बनाए गए 1460 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके पहले नवीन गल्ला मंडी में सभी
विज्ञापन


पार्टियों में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। यहां से वह मतदान की सामग्री लेने के बाद बूथों के लिए रवाना होंगे। नवीन गल्ला मंडी में पोलिंग पार्टियों की निगरानी व लेखा, जोखा रखने वाले अधिकारियों के बैठने के लिए मेज-कुर्सी व धूप से बचने के लिए टेंट लगवाया गया। इसकी तैयारियां बुधवार को दिन भर होती रहीं। उधर, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी का
विज्ञापन
विज्ञापन


कहना है कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी नवीन गल्ला मंडी से होंगी, वहां पर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। धूप से बचने के लिए टेंट लगवाया गया तो वहीं, पीने के पानी के भी इंतजाम किए गए हैं।

डीएम, पीडी ने किया निरीक्षण
पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर नवीन गल्ला मंडी में किए गए इंतजामों का सीडीओ एसपी सिंह, पीडी चित्रसेन ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने की गई तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


चालकों को सौंपी गई पर्चियां
बूथों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों को लगाया गया है। किस पार्टी को किस वाहन से ले जाना हैं, इसको लेकर मंगलवार को वाहन चालकों को पर्चियां सौंपी गई। सुबह से देर शाम तक पर्चियां लेने के लिए चालकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed