{"_id":"572e358d4f1c1bfc765cd321","slug":"today-will-be-less-than-the-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कम होगा शहर में बिजली संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कम होगा शहर में बिजली संकट
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Sun, 08 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नए ट्रांसफार्मर को लगाती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार से अब बिजली संकट कम होने की संभावना है। पांच नंबर फीडर का फुंका ट्रांसफार्मर शनिवार की देर शाम बदल दिया गया। उसकी जगह ललितपुर से आया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। रविवार से बिजली व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
चार दिनों से शहर के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को कालपी रोड स्थित बिजली घर में रखा आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया था। इससे शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम थी। वैकल्पिक तौर पर शहर के हर मोहल्ले को दो-दो घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई थी, मगर यह व्यवस्था भी फेल रही। शहरवासियों को 24 में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही थी। चार दिन संकट से जूझने के बाद शनिवार को ललितपुर से आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर आया।
ट्रांसफार्मर आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली और वह पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य में जुट गए। देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम चलता रहा। इस बारे में एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर ललितपुर से आ चुका है। इसे लगाने का काम किया जा रहा है। देर रात तक इस ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।