{"_id":"591c985a4f1c1bfc71f243bf","slug":"tin-roof-blown-up-in-the-storm-electricity-also-gul","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उड़े टीन टप्पर, बिजली भी गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में उड़े टीन टप्पर, बिजली भी गुल
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 18 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर आंधी से टूटा टट्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर दूसरी बार आई तेज आंधी कई स्थानों पर मकानों और दुकानों के टीन टप्पर उड़ा ले गई। कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए। ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात भी ठप हो गया। आटा टोल प्लाजा की टीनशेड गिरने से दो कर्मचारी चुटहिल हो गए। जालौन में टावर गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पडे़। शहर में बारिश ने पालिका की नाला सफाई की पोल खोल दी।
विज्ञापन
बुधवार को लगभग दोपहर दो बजे अचानक आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते तेज हवाएं आंधी में तब्दील हो गईं। कोंच बस स्टैंड, राजमार्ग, कालपी बस स्टैंड की दुकानों के टीनशेड हवा में उड़ गए। कोंच बस स्टैंड के पास पानी भर रहा युवक राकेश सिंह टीनशेड से चुटहिल हो गया। बल्दाऊ चौक, घंटाघर, नया रामनगर की दुकानों के बाहर रखा सामान भी उड़कर बीच सड़क पर आ गया। बाजार में भी अफरा-तफरी रही, जिसको जहां जगह मिली, वही आड़ लेकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
कुछ मोहल्लों में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। टोल प्लाजा पर तेज आंधी से टीनशेड नीचे बैठे कर्मचारियों पर जा गिरे। इससे दो लोगों को चोटेें आईं। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हादसे केे कारण टोल प्लाजा के दोनों ओर काफी देर तक भारी वाहनों की लाइन लगी रही। तेज आंधी के चलते आटा स्थित टोल प्लाजा की मशीनें और कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कालपी कदौरा मेें जलभराव
आंधी के बाद हुई बारिश से कालपी व कदौरा केे कई गांवों में जलभराव की स्थिति नजर आने लगी। कूडे़ से बजबजाती नालियों की गंदगी घरों के दरवाजों पर नजर आ रही थी। इलाकाई लोगों का कहना है कि मामूली बारिश में जब यह हाल है तो मानसून में क्या होगा। देर शाम तक ग्रामीण पानी मंझा कर निकलते रहे।
माधौगढ़, रामपुरा में ओले गिरे
उरई में आंधी, कालपी कदौरा में बारिश और माधौगढ़, रामपुरा में ओले गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। बच्चों ने भी सड़क व छतों में पहुंचकर बारिश का आनंद लिया। यहां भी जलभराव काफी देर तक बना रहा।