फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Time limit, incomplete roads

समय सीमा पूरी, सड़कें अधूरी

Sat, 09 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 09 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Time limit, incomplete roads
- फोटो : अमर उजाला
कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की लापरवाही ने जनपद में विकास की रफ्तार धीमी कर दी है। यही वजह है कि जिन सड़कों को जून में तैयार हो जाना था वह अभी भी अधूरी है। इससे इलाकाई लोगों को बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आला अधिकारी भी दिशा निर्देश तक ही सीमित है। छोटे-छोटे संपर्क मार्गों को भी समय से पूर्ण नहीं किया जा सका। चमरऊआ से बरहल संपर्क
विज्ञापन


मार्ग में भी सिर्फ 50 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। पिछले महीने नोडल अफसर ने समीक्षा बैठक में  इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिशा निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन

जनपद में बुंदेलखंड विकास निधि, जिला योजना, राज्य योजना, त्वरित आर्थिक विकास योजना के बजट से खस्ताहाल सड़कों का नया बनाने का काम किया जा रहा है। काम की रफ्तार इतनी धीमी रही कि
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सीमा पूरी हो गई लेकिन निर्माण अधूरा ही रह गया। ऐर गांव से करुई बुजुर्ग संपर्क मार्ग बुंदेलखंड विकास निधि के राज्यांश से 2.124 करोड़ के बजट से स्वीकृत हुआ था। अप्रैल माह 2015 में निर्माण कार्य शुरू हो गया था। इसे जून 2016 में पूरा होना था लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। तकरीबन 30 फीसदी कार्य अभी भी शेष है।  उधर, चमरऊआ से बरहल संपर्क मार्ग बुंदेलखंड विकास निधि

से स्वीकृत हुआ था। यहां पर अब तक पचास फीसदी कार्य पूर्ण हो पाया है। अर्जुनपुरा से नगादेई संपर्क मार्ग, इमिलिया से कपासी संपर्क मार्ग, खुटैला से पचीपुरा संपर्क मार्ग, कूड़ा से बरोदा संपर्क मार्ग, लोहई से घिलोर संपर्क मार्ग, नून नाले पर पहुंच मार्ग एवं डायवर्जन का कार्य समय सीमा में पूरा नहीं हो सका।

बेतवा पुल का पहुंच मार्ग अधूरा
उरई से गुरसरायं मार्ग पर कोटरा के पास बेतवा नदी पुल का पहुंच मार्ग अब तक पूरा नहीं हो सका है। पुल व पहुंच मार्ग का कार्य वर्ष 2011 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2016 में पूरा होना है लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से समय सीमा में निर्माण पूरा होता नहीं दिख रहा है। अब बरसात शुरू हो गई है ऐसे में कार्य प्रभावित रहेगा।


बोले जिम्मेदार
समय सीमा में सड़कें पूरी नहीं हो पाई है लेकिन जल्द ही अधूरे कार्य पूर्ण हो जाएगें। कई सड़कें पूरी हो चुकी है छोटा मोटा कार्य रह गया है। अन्य कार्य जो चल रहे है उन्हें समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे।-पीएन श्रीवास्तव , अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed