फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Till the school is not opening, teach children at home

जब तक स्कूल नहीं खुल रहे, बच्चों को घर पर ही पढ़ाए

Tue, 07 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Till the school is not opening, teach children at home
अभिभावकों को किताबें वितरण करतीं शिक्षिका ममता स्वर्णकार - फोटो : ORAI
उरई। डकोर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल लहूरा व मौखरी में एसएमसी की अध्यक्षता में पुस्तक वितरण किया गया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम में शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बच्चों के केवल एक अभिभावक को बुलाया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में पहले दिन दस अभिभावकों को बुलाकर उनके बच्चों की पुस्तकें दी गईं और कहा गया कि जब तक विद्यालय नहीं खुल रहे हैं, बच्चों को घर पर ही पढ़ाएं। लहूरा में प्रधानाध्यापिका डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने पुस्तक वितरण कर कहा कि जिज्ञासा ही बच्चे को तरह-तरह की गतिविधियों के लिए जागरूक करती है। डॉ ममता स्वर्णकार ने कहा कि बच्चे घर पर ही अध्ययन कर रोजाना योग करें। स्कूल के टाइम में घर पर ही भाई-बहनों के साथ पढ़ाई करें। यदि कोई समस्या आती है तो सुबह 8 से 1 बजे तक विद्यालय आकर अपनी समस्याएं हल करा सकते हैं। इस दौरान निर्मला बघेल, निधि गुप्ता, रीता साहू, रजनीश, पल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पढ़ाई से संबंधित एप डाउनलोड कर लें
उरई। जुलाई माह में शिक्षा विभाग आनलाइन शिक्षण पर जोर दे रहा है। इसके लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। डीआईओएस ने राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि खुद एवं अपने साथी शिक्षकों के मोबाइल में पढ़ाई से संबंधित एप डाउनलोड करवाएं ताकि उन्हें समय समय पर प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें। गूगल मीट, जियो मीट, फ्री कांफ्रेंस एप, निष्ठा एप, वेबिनार एप, एनसीआरटी बुक एप अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। यह एप इसलिए भी अनिवार्य है ताकि समय-समय पर आनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण कराया जा सके। जनपद स्तर पर कनेक्टिविटी के लिए अपनी आईडी और पासवर्ड लिंक अपडेट करते हुए तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही आरोग्य सेतु, चिकित्सा सेतु, आयुष कवच एप भी अपने अपने मोबाइल में अनिवार्य रुप से अपलोड करें और अपने साथियों को भी अपलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed