फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three trains cancelled, Sabarmati Express delayed by ten hours

Jalaun News: तीन ट्रेनें निरस्त, साबरमती एक्सप्रेस दस घंटा लेट

Tue, 16 Jan 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 16 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three trains cancelled, Sabarmati Express delayed by ten hours
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर सोमवार को ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली अप व डाउन छपरा मेल, कोलकाता से झांसी जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रही है। जबकि साबरमती एक्सप्रेस दस घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को भीषण ठंड और कोहरे के कारण खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

कोहरा और सर्दी रेल संचालन में समस्या बना हुआ है। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर सोमवार को तीन ट्रेनें निरस्त होने के कारण नहीं आई। इसके अलावा बनारस से अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस नौ घंटा 50 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई और गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस चार घंटे देरी आई। गोवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से पहुंची। लखनऊ से मुंबई जाने वाली एसी स्पेशल पांच घंटे देरी से आई। झंसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर चार घंटा, सीतापुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन दो घंटा देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे का कारण ट्रेनों की गति सीमा कम हो जाती है। जिससे ट्रेनें विलंबित हो रही है। कोहरा कम होने पर ट्रेनों की गति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed