फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three smugglers arrested with thirty cases of alcohol

तीस पेटी शराब संग तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with thirty cases of alcohol
उरई। एसओजी व नदीगांव थाना पुलिस ने मुखबिर को सूचना पर देर रात जीप में ले जायी जा रही 30 पेटी देसी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को पकड़ लिया। पकड़ी गई शराब मध्यप्रदेश निर्मित है। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। मामले का खुलासा एएसपी ने किया।
विज्ञापन

एएसपी डा.अवधेश सिंह ने सोमवार को पकड़ी गई शराब व तस्करों को खुलासा करते हुए बताया कि एसपी डा.सतीश कुमार के निर्देश पर जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नदीगांव थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के खजुरी मड़ैयन रोड पर बनी कुइया के पास से जीप, गाड़ी पर लदी तीस पेटी मध्यप्रदेश निर्मित देशी शराब के 15 सौ क्वार्टर के साथ शराब तस्कर सहदेव सिंह पुत्र बुद्ध सिंह ग्राम कस्बा थाना भारौली जिला भिंड मध्यप्रदेश व राममोहन शर्मा पुत्र मटरु प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम कांथा थाना मिहौना जिला भिंड मध्यप्रदेश, प्रताप सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी ग्राम रमपुरा थाना रावतपुर जिला भिंड मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके पास से पुलिस को तीस पेटी में भरी 15 सौ क्वार्टर मध्यप्रदेश निर्मित देशी शराब जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। जीप और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभारी वंशराज सिंह यादव, उपनिरीक्षक एसओजी टीम प्रभारी कमलेश कुमार, राजकुमार चौधरी, सिपाही लाल साहब शुक्ला, ओमप्रकाश पाल, मनोज सोनकर, रवि भदौरिया, शैलेंद्र चौहान, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed