फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three ration shops canceled due to irregularities

अनियमितता पर तीन राशन दुकानें निरस्त

Tue, 07 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three ration shops canceled due to irregularities
जालौन। राशन वितरण में की गई अनियमितता के मामले में निलंबित कोटेदारों द्वारा आरोपों के जवाब न देने पर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र की तीन सरकारी उचित दर की दुकानों को निरस्त कर दिया। इनके स्थान पर नई दुकान के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सहाव, दौनापुर व पंडितपुर में स्थित उचित दर की दुकानों पर कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने, कार्डधारकों से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने एवं घटतौली किए जाने की शिकायतें एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को मिली थीं। जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को कोटेदारों की जांच सौंपी थी। जांच में राशन वितरण में लापरवाही मिलने की पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर कोटेदार संतोष कुमार सहाव, गायत्री देवी दौनापुर व विमलेश कुमार पंडितपुर की दुकानों को एसडीएम ने निलंबित कर आरोपों का जवाब देने का समय दिया था। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कोटेदारों की ओर से आरोपों के संबंध में कोई जवाब न आने पर एसडीएम ने राशन की तीनों दुकानों को निरस्त कर दिया है। इस संदर्भ में पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया आरोपों का जवाब न देने पर तीनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। शीघ्र ही नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed