फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three people were duped into making investments under fake schemes in eight states; FIR lodged against them

Jalaun News: आठ राज्यों में फर्जी योजनाओं के नाम पर निवेश का दिया झांसा, तीन पर प्राथमिकी

Wed, 11 Mar 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped into making investments under fake schemes in eight states; FIR lodged against them
उरई। फिशिंग, फर्जी निवेश योजनाओं और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर आठ राज्यों के लोगों के साथ ठगी करने में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के पास विभिन्न राज्यों से 17 शिकायतें आई थीं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना के उपनिरीक्षक आयुष गुप्ता ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि यह खाता लक्ष्मी फूड सेंटर के नाम से पंजीकृत है। आगे की जांच में सामने आया कि इस खाते का संचालन कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी ईशू, चित्रांश भदौरिया और मोहल्ला ग्वालटोली निवासी देवांश द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन


समन्वय पोर्टल से की गई जांच में सामने आया कि इस खाते के माध्यम से उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की गई है। अलग-अलग राज्यों से इस खाते के खिलाफ 17 शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी विनय कुमार मौर्य का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed