{"_id":"693db196b9c6b617010340ae","slug":"three-people-including-a-girl-riding-a-bike-injured-in-a-collision-with-a-jcb-orai-news-c-224-1-ori1005-138009-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार बच्ची समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार बच्ची समेत तीन घायल
विज्ञापन
कदौरा। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर शनिवार को जेसीबी चालक ने अचानक कट से सड़क पार करते समय बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक जेसीबी लेकर भाग गया।
हादसा थानाक्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर बागी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कुरारा से बबीना की ओर जा रहे बाइक सवारों को सड़क पार कर रही जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अपर्णा (8) पुत्री शशिबदन और मयंक (38) पुत्र रामकिशोर निवासी बांदा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि आनंद (36) पुत्र सीताराम, निवासी लामा (बांदा) का उपचार सीएचसी में किया गया।
घायलों ने बताया कि वह बबीना में ज्ञान सिंह के यहां उनके पिता की त्रयोदशी संस्कार में गए थे। सूचना मिलने पर ज्ञान सिंह मौके पर पहुंचे और अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।