{"_id":"654695728fc9ccea810a3ec8","slug":"three-more-people-affected-by-dengue-114-sick-so-far-orai-news-c-224-1-ori1001-6428-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डेंगू की चपेट में आए तीन और लोग, अब तक 114 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डेंगू की चपेट में आए तीन और लोग, अब तक 114 बीमार
विज्ञापन
उरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
मौसम में हो रहे बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। जुकाम, बुखार, खांसी, वायरल इंफेक्शन के साथ डेंगू मलेरिया के भी मरीज निकल रहे हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन नए डेंगू के मरीज आए हैं। इसमें जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी बिलाल (18), कोंच तहसील क्षेत्र के क्योलारी निवासी राकेश (30), कोंच निवासी निखिल पटेल (26) की एलाइजा जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराई गई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संख्या अब 114 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सभी मरीजों की स्थिति ठीक है। जहां भी केस मिले है, वहां पर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। उनके परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। लार्वा साइड का छिड़काव के साथ ही पुराने पात्रों को साफ कराया गया है।
विज्ञापन
संचारी रोग के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नए मरीज आने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 114 पहुंच गई है। वैसे अब तक जिले में 126 मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उसमें कुछ दूसरे जिलों के भी मरीज शामिल है। कुछ मरीजों के नाम पता ट्रैस नहीं हुए हैं। उनके मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। फिलहाल जो नए केस आए है। उनकी हालत ठीक है।