फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three eve-teasers caught for harassing female students.

Jalaun News: छात्राओं से छींटाकशी करने वाले तीन मनचले पकड़े

Thu, 20 Aug 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three eve-teasers caught for harassing female students.
कालपी। स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ यमुना पुल पर छींटाकशी और अभद्रता करने के मामले में कालपी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं कुछ युवक मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

बताया गया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे यमुना पुल पर पिछले कई दिनों से स्कूली छात्राओं के साथ कुछ मनचलों द्वारा छींटाकशी किए जाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई थी।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल बंद होने के बाद कानपुर देहात निवासी छात्राएं अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान यमुना पुल पर कुछ युवकों ने छात्राओं पर छींटाकशी शुरू कर दी। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान कई युवक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए युवकों को कोतवाली लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। छात्राओं को भी कोतवाली लाया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed