फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three criminals arrested in encounter, gangster shot in leg

Jalaun News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, सरगना के पैर में लगी गोली

Tue, 28 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested in encounter, gangster shot in leg
माधौगढ़ (उरई)। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। पैर में गोली लगने से गिरोह का सरगना घायल हो गया। सरगना के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सात मामले कानपुर नगर में हैं। माधौगढ़ में पिछले दिनों हुई चोरी की बड़ी घटना में भी इस गिरोह का हाथ था। बदमाशों के पास से चोरी के आभूषण, नकदी और तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि रविवार की रात एसओजी प्रभारी को सर्विलांस टीम से माधौगढ़ क्षेत्र में कुछ बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर एसओजी और सर्विलांस टीम ने माधौगढ़ पुलिस के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। महाराजपुरा बंबे के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। इसकी पहचान कुठौंद के सैदपुर उवारी गांव के आशू उर्फ प्रिंस के रूप में हुई। यह बदमाश जिलास्तर की डी-43 गैंग का सरगना है। उसके दो साथियों रामपुरा के बघावली के सुनील कुमार कुशवाहा और बाबू कुशवाहा को भी पकड़ लिया गया। उनके पास से भारी मात्रा में सोने व चांदी के चोरी किए आभूषण, पांच हजार 790 रुपये, मोटरसाइकिल, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इन अभियुक्तों ने पुलिस को कबूला कि माधौगढ़ कस्बे में साले की शादी में गए जीजा और उसके घर आए दो रिश्तेदारों के कीमती सामान चुरा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed