फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three children of the same family have lost their mental balance

Jalaun News: एक ही परिवार के तीन बच्चों का मानसिक संतुलन बिगडा

Wed, 07 Aug 2024 03:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Three children of the same family have lost their mental balance
कुठौंद। थाना क्षेत्र कुठौंद के गांव पंडितपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।पिता ने गांव के ही एक शख्स पर तंत्र विद्या से बच्चों को बेसुध करने का आरोप लगाया है। एक ही परिवार के तीन बच्चों का एक साथ मानसिक संतुलन बिगड़ना लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। डॉक्टरों ने बच्चों को मनोचिकित्सक को दिखाने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कुठौंद में मंगलवार को पंडितपुर निवासी विनोद शुक्ला अपने इकलौते बेटा-बेटी और भतीजे को बेसुध अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। पीएससी में तैनात डॉक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि बच्चे मानसिक रोग से पीड़ित हैं। इसलिए ग्रामीण से उन्हें मानसिक रोग विशेषज्ञ से उपचार के लिए कहा है।
विज्ञापन

पिता विनोद शुक्ला ने बताया कि उनके इकलौता पुत्र देव (11), पुत्री दिव्यांशी (14) तथा भतीजा राज शुक्ला (10) पुत्र प्रमोद शुक्ला करीब 10 दिनों से परेशान हैं। बच्चे कभी चिल्लाने लगते हैं तो कभी अचेत हो जाते हैं। जिसको लेकर पूरा परिवार सहमा है। आसपास के लोगों ने जादू टोना होना बताया है। पिता ने बताया कि झाड़-फुक करवाने पर बच्चे गांव के ही राजकुमार तिवारी का नाम लेते हैं। थानाध्यक्ष कुठौंद केपी सरोज ने बताया कि तंत्र विद्या से बच्चों को अचेत होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed