{"_id":"5f931db28ebc3eefbb0764e9","slug":"three-cattle-cut-off-by-train-in-jalaun-raptisagar-stood-for-30-minutes-orai-news-knp5902921159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में ट्रेन से कटे तीन मवेशी, 30 मिनट खड़ी रही राप्तीसागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में ट्रेन से कटे तीन मवेशी, 30 मिनट खड़ी रही राप्तीसागर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जनपद में अन्ना मवेशियों का झुंड अब खेतों से निकलकर रेलवे ट्रैक पर भी मंडराने लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर शहर क्षेत्र स्थित बड़ागांव फाटक के पास एक्सप्रेस ट्रेन के सामने मवेशियों का झुंड आ गया। जिससे टकराकर तीन मवेशी कट गए और एक्सप्रेस के दो हौज पाइप भी फट गए। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। जिससे यात्री भी सकते में आ गए। इसके बाद चालक ने अधिकारियों को सूचना देकर गाड़ी के पहियों में फंसे मवेशियों के अवशेष हटवाए। इस कारण ट्रेन करीब 30 मिनट तक फाटक के पास ही खड़ी रही।
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई भुआ सेक्शन में बड़ागांव के पास गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस 02511 से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। इससे तीन मवेशियों की मौत हो गई। इंजन से टकराने से हौज पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन आधे घंटे खड़ी रही। ट्रेन चालक ने सहयोगी चालक की मदद से फंसे मवेशियों को ट्रैक से हटाया और हौज पाइप ठीक किया। इसके चलते राप्तीसागर शाम 3.10 बजे से 3.40 बजे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्री भी परेशान रहे। यात्रियों के मुताबिक यदि चालक ने सूझबूझ से काम न लिया होता तो हादसा भी हो सकता था। बता दें कि जनपद से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर मवेशी ट्रेनों से टकरा चुके हैं। इसके बाद भी रेलवे प्रशासन चेत नहीं रहा है।
रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंसा, यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर उरई से झांसी की ओर जा रहा ट्रक फंस गया। इसके चलते ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित रहा। सड़क मार्ग पर दोनों ओर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक के पास फंसे ट्रक को हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम छह बजे झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग पर झांसी की ओर जा रहा ट्रक खराब हो गया। इसके चलते बूम न लगने से झांसी से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी शाम 6 बजकर सात मिनट से 6.36 बजे तक खड़ी रही। वहीं गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन को रोककर चलाया गया। जबकि पारीछा स्पेशल मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर रोक दिया गया। जबकि अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भुआ स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक के पास से ट्रक को हटवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं ट्रक फंसने के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर शहर को आए। आरपीएफ दरोगा किशनलाल ने बताया कि ट्रक को थाने भिजवाया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग ने भी जांच की।