फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three arrested working instead of clerks in civil judge office

Jalaun News: सिविल जज कार्यालय में लिपिकों की जगह काम कर रहे तीन दबोचे

Mon, 26 Feb 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 26 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three arrested working instead of clerks in civil judge office
जालौन। जिला जज के निरीक्षण में न्यायालय सिविल जज के कार्यालय में चतुर्थ शनिवार को अवकाश होने पर भी तीन अनधिकृत व्यक्तियों को शासकीय दस्तावेजों में कार्य करते हुए पकड़ा गया। प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली में तीनों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि नगर स्थित न्यायालय सिविल जज (जूडि) के कार्यालय में चतुर्थ शनिवार होने के चलते न्यायिक कार्य संबंधी अवकाश था। लेकिन कार्यालय संबंधी कार्यों के निस्तारण के लिए कार्यालय खुला था। दोपहर करीब दो बजकर दस मिनट पर जिला जज ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जब वह भूतल पर स्थित न्यायालय (जूडि) के कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर अनधिकृत रूप से तीन व्यक्ति मौजूद मिले। यह तीनों व्यक्ति अनधिकृत रूप से कार्यालय में प्रवेश कर शासकीय दस्तावेजों को लेकर कार्य कर रहे थे। जब जिला जज को देखकर तीनों व्यक्ति बाहर निकलने लगे तो गनर ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ऐजल, धर्मवीर व अंकित बताए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अनधिकृत रूप से न्यायालय के कार्यालय में प्रवेश कर शासकीय दस्तावेजों को लेकर कार्य कर रहे तीनों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed