फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Threatening to misdeed with girl in front of police, video goes viral

जालौन में दबंगई : पुलिस के सामने युवती से दुष्कर्म की धमकी, वीडियो वायरल

Sat, 14 Aug 2021 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Aug 2021 08:52 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। यह मामला कुठौंद के एक गांव का बताया जाता है, जिसमें पुलिस हैंडपंप से पानी भरने के विवाद पर पहुंची है।

विज्ञापन
Threatening to misdeed with girl in front of police, video goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस के सामने युवती से दुष्कर्म करने की धमकी का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला कुठौंद थाने के एक गांव का है। वायरल वीडियो चर्चा में आते ही सीओ जालौन विजय आनंद ने धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। यह मामला कुठौंद के एक गांव का बताया जाता है, जिसमें पुलिस हैंडपंप से पानी भरने के विवाद पर पहुंची है। वायरल वीडियो में है कि दबंग पड़ोस की युवती को अपने घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने से मना कर रहे है।
विज्ञापन


जब मौके पर खड़ी पुलिस दबंग से पूछती है कि युवती पानी क्यों नहीं भरेगी। तो दबंग ने कहा कि यदि युवती पानी भरने आएगी तो उसका बलात्कार हो जाएगा। इसके बाद मौजूदा पुलिस कर्मी आरोपी को डांट डपटकर वहां से चले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो चर्चा में आते ही महकमे में हड़कंप मचा। अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों का पुराना विवाद है, जो हैंडपंप पर पानी भरने का कारण लेकर दोबारा सामने आया है। सीओ के मुताबिक फिलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed