{"_id":"58e3e9664f1c1bf5465b643e","slug":"thousands-of-things-to-be-burnt-by-fire-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग से हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग से हजारों का सामान राख
अमर उजाला/उरई
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से गंगाराम दोहरे के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बढ़ती हुई संतराम बरार के मकान तक पहुंच गई।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने दमकल को भी सूचना दी। दोनों घरों की महिलाएं और बच्चे चीखते चिल्लाते हुए सड़क पर आ गए। लोगों की नजर के सामने ही उनका मकान जल रहा था। दमकल के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों घरों में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं लपटों में एक भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों का मानना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। दमकल कर्मियों के मौके पर न पहुंचने से भी लोगों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि ग्रामीण प्रयास न करते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन