{"_id":"59592b1ada9ee544b87e369aa42b4826","slug":"thousands-of-stolen-goods-stores-break-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के ताले तोड़ हजारों का माल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के ताले तोड़ हजारों का माल चुराया
अमर उजाला ब्यूरो जालौन।
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
उरई रोड स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरों ने हजारों रुपये का बैट्री, इनर्वटर, मोबाइल व नकदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाश बोलेरो में सामान लादकर भागने लगे तो गाड़ी नाले में फंस गई। चोर बोलेरो में से सामान निकालकर भाग गए और बोलेरो वहीं छोड गए। सुबह जब लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उरई रोड पर बैट्री, इंवर्टर व मोबिल ऑयल की दुकान किए जितेंद्र कुमार गुर्जर ने पुलिस को बताया कि चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी 5 बैट्री, 2 इनवर्टर व मोबिल ऑयल की 10 बाल्टी समेत 5 हजार नकद चोरी कर ले गए। वहीं, पास में ही ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान किए सूरज प्रसाद ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का भी शटर तोड़कर दो रेजिरेटर (ट्रैक्टर के इंजन में लगने वाला पार्ट्स) चुरा लिए।
वहीं, चोर जब गाड़ी लेकर जाने लगे तो दुकान के सामने बने नाले में उनकी गाड़ी फं स गई। चोरों ने गाड़ी से सामान निकाल लिया और गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस गाड़ी को कोवाली ले आई। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में मिले कागजात के मुताबिक मालिक का नाम संदीप कुमार निवासी अबूनगर फ तेहपुर लिखा है।
विज्ञापन
पुलिस इस बात की तलाश में जुटी है कि चोर जो गाड़ी लेकर आए थे कहीं वह भी तो चोरी की नहीं है। कोतवाली प्रभारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि गाड़ी के असली मालिक का पता लगाया जा रह है। शीघ्र ही चोरों का पता लगाकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।