फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of people descended master Service Day

गुरु सेवा दिवस में उमड़े हजारों लोग

Wed, 24 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 24 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people descended master Service Day
संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन बुधवार को पूरे जिले में गुरु
विज्ञापन
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उरई के कालपी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद छका।

संत निरंकारी हरदेव सिंह का जन्मदिन बुधवार को गुरु सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज साध्वी माता कांता जी ने बताया कि इस मिशन में आने पर इंसान को भगवान के खुली आंख से दर्शन कराये जाते हैं। इसी वजह से यह मिशन आज विश्व का

नंबर वन मिशन हो गया है। उन्होंने कहा कि सन्मार्ग पर चलना ही मानवता है। हमें सभी लोगों को समान मानते हुए उनके साथ समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन समाज को एकजुट करने और सन्मार्ग की ओर ले जाने का काम कर रहा है। तेजी से लेाग इस मिशन के साथ जुड़ भी रहे हैं। इस मौके पर निरंकारी भवन में निरंकारी

प्रकाशन का स्टाल भी लगाया गया। इसमें मिशन से संबंधित सभी प्रकार की पुस्तकें व अन्य सामग्री लगाई गईं। बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस स्टॉल पर लगी रही। इसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन कमलचंद्र वर्मा ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता मनीषा महेंद्रु, रामू शुक्ला, अजय गुप्त, ज्ञानेंद्र सेंगर, कृष्णकांत वर्मा, अशोक चौहान, जगत सिंह चौहान, ब्रम्ह स्वरूप, आदर्श, डॉ. चंद्र प्रकाश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed