फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves took away cash and jewelery from house and shop

Jalaun News: मकान और दुकान से चोर ले गए नकदी और जेवर

Mon, 30 Oct 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery from house and shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और लाखों के जेवर उठा ले गए। गृहस्वामी ने सुबह जब टूटा ताला और बिखरा सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका मिलेनियम स्कूल के पास मकान और किराना की दुकान है। रविवार की रात परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। चोरों ने रात में कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखा मंगलसूत्र, चेन, दो अंगूठी 13 हजार रुपये व पैंट की जेब में रखे 65 सौ रुपये व दुकान की गोलक से आठ हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब वह जागा तो कमरे में रखी अलमारी का टूटा ताला और जेवर नकदी देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस को बताया कि उसकी लगभग तीन लाख की चोरी हुई है। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed