फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves stole jewellery and cash worth lakhs

Jalaun News: चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी कर दी पार

Fri, 30 Aug 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 30 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth lakhs
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुरा में घर के पीछे से घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी काट कर अलमारी में रखे नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह जब गृहस्वामी सोकर उठे तो बिखरा सामान व जेवर-नकदी गायब देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुरा गांव निवासी उदयवीर पाल के मकान में बुधवार रात चोर पीछे के रास्ते होते हुए आंगन में आ गए। इसके बाद वह कमरे में पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 56 हजार रुपये नकद, दो अगूंठियां, पायल, झुमकी चोरी कर ले गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों व टंकी के सामान को भी खंगाला।
विज्ञापन

गृह स्वामी के पुत्र ब्रजेश पाल ने बताया कि पिता उदयवीर पाल, भाई प्रमोद, भाभी पूजा दो दिन पहले दिल्ली चले गए थे। घर पर मां लड़ैती, चचेरी बहन भूरी थी। बुधवार को खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed