फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves stole jewellery and cash worth lakhs of rupees from a closed house

Jalaun News: बंद घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले गए चोर

Fri, 29 Aug 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth lakhs of rupees from a closed house
माधौगढ़। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने गृहस्वामी व किरायेदार के लाखों मूल्य के जेवर व नकदी ले गए। वह घर पहुंचे तो बिखरा सामान देखकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जांच कर जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरौली निवासी संतोष कुशवाहा का माधौगढ़ के लक्ष्मनपुरा मोहल्ला में मकान है। संतोष बच्चों के साथ महाराष्ट्र में पानी पूरी का काम करता है। संतोष ने गांव के चचेरे भाई शिव शंकर कुशवाहा को किराये पर मकान दे रखा है। शिवशंकर पूरे मकान की देखरेख करता है। मंगलवार सुबह शिवशंकर के पिता विद्याराम व मां जेठी की तबीयत खराब होने पर मकान में ताला लगाकर हरौली चले गए।
विज्ञापन

चोरों ने मंगलवार रात मेन दरवाजे का ताला तोड़कर शिवशंकर के कमरे में अलमारी से दस हजार रुपये , एलईडी टीवी, बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद मकान मालिक संतोष कुशवाहा के कमरे का ताला तोड़कर बेड में रखे 25 हजार रुपये, मंगलसूत्र, मनचली, चांदी के बिछुआ, पायल आदि चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने शिवशंकर को जानकारी दी। शिवशंकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। चोरों ने करीब तीन लाख की चोरी की है। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed