फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves stole goods worth lakhs from three houses

Jalaun News: तीन घरों से लाखों का माल ले गए चोर

Tue, 03 Sep 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 03 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs from three houses
कोंच/पहाड़गांव। कैलिया थाना के खैरी में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर-नकदी पार कर दी। सुबह जैसे ही गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। सूचना पर कैलिया पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी पर एसपी सीओ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर जानकारी ली।
विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के खैरी में रविवार रात बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बना कर लाखों का माल पार कर दिया। सबसे पहले चोरों ने सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर औतार कृष्ण पचौरी के घर में धावा बोलकर 80 हजार की नकदी व 2 जंजीर, 2 अंगूठियां, 2 सोने की चीड़ियां, 3 जोड़ी पायल, 2 चांदी की चूड़ियां चोरी कर लीं। इसके बाद जयपुर में पानी पूरी का धंधा करने वाले पड़ोसी वीरेंद्र कुशवाहा के बंद घर में घुसकर मंगलसूत्र, चूड़ी व कुछ नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

अंत में चोर किसान ठाकुरदास कुशवाहा के मकान में घर के बगल में बाड़े की बाउंड्री से छत पर चढ़ कर सीढ़ियों के रास्ते अंदर घुस गए और सूटकेस व बक्सा खोल कर झुमकी, 2 अंगूठियां, पायल सहित ठाकुरदास के जेब में पड़े 40 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने घर में सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर कैलिया थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी पहुंच कर मौके से साक्ष्य जुटाए। एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार सीओ अर्चना सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेंट-
पंद्रह साल पहले हुई चोरी का अभी तक नहीं हो पाया खुलासा
ग्राम खैरी में एक साथ जिन तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है उनमें शामिल औतार कृष्ण पचौरी के घर आज से 15 साल पहले भी चोरों ने धाबा बोल कर लाखों रुपये पार कर दिए थे। लेकिन पुलिस उस चोरी का भी आजतक खुलासा नहीं कर पाई है और आज फिर चोरों में घटना को अंजाम देकर बर्बाद कर दिया।



इंसेट में-

बेखौफ सो रहे थे ग्रामीण
एक साथ गांव के तीन घरों में चोरी की घटना होने के बाद गांव भर के लोगो की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कोई घटना गांव में न होने के कारण सभी लोगों बेखौफ सो रहे थे। किसी कोई घटना होने की कोई संभावना नहीं थी लेकिन एक साथ हुई चोरियों से ग्रामीणों में दहशत हो गई है, चोरों ने ग्रामीणों की नींद भी उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed