{"_id":"5de166818ebc3e54e0372fe1","slug":"thieves-crossed-the-bag-full-of-jewels-from-the-wedding-house-orai-news-knp529049188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह घर से जेवरों से भरा बैग चोरों ने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह घर से जेवरों से भरा बैग चोरों ने किया पार
विज्ञापन
उरई। विवाह घर से जेवरों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग नदारत देखकर समारोह में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जिसमें दो अज्ञात युवक चोरी करते दिखाई पड़े। पुलिस ने विवाह घर में काम कर रहे वेटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शहर के कोंच रोड स्थित एक विवाह घर में गुरुवार की रात सतीशचंद्र पुत्र गोविंद कुमार निवासी सेसा थाना पूंछ जिला झांसी की बहन की शादी थी। शादी में लगभग 15 लाख के सोने चांदी के जेवरों से भरा बैग स्टील के बाक्स में रखा था। जिसमें शादी में शामिल होने आई उसकी बहन व भाभी के जेवर रखे थे। जिसे रात में चोरों ने पार कर दिया।
जेवरों से भरा बैग गायब देख विवाह घर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने विवाह घर में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज देखे जिसमें दो युवक स्टील बाक्स से बैग चोरी करते दिखाई पड़ रहे है। पुलिस ने काम कर रहे कई वेटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है।