{"_id":"6345b5370afae41cbb7493d7","slug":"thieves-crossed-goods-worth-11-lakhs-from-cement-trader-s-house-orai-news-knp722761150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारी के घर से चोरों ने 11 लाख का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट व्यापारी के घर से चोरों ने 11 लाख का सामान किया पार
विज्ञापन
उरई। बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर से चोरों ने रविवार रात नकदी समेत 11 लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त व्यापारी बाहरी कमरे में सो रहे थे। शेष परिवार चित्रकूट गया था। सोमवार को परिवार लौटा तब वारदात का पता चला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद व्यापारी से तहरीर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर, राठ रोड पर रामकुमार गुप्ता की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। इसी दुकान के ऊपर वह परिवार के साथ रहते भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को पत्नी नीता, बेटा हर्ष, बहू प्रतिभा चित्रकूट दर्शन करने गए थे।
वह घर पर अकेले थे और बाहरी कमरे में सो रहे थे। तभी देर रात चोर घर के पिछले हिस्से से छत के रास्ते अंदर पहुंचे और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से रखे 5.5 लाख रुपये, सोने, चांदी के गहने समेत करीब 11 लाख की चोरी कर ले गए। सोमवार को पूरे दिन व्यापारी घर में हुई चोरी से अनजान रहे।
विज्ञापन
देर रात परिजनों के वापस आने पर जब वे अपने कमरे में गए तब चोरी का पता चला। सूचना पर सीओ, कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। पुलिस ने उन्हें जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।