फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves cross the jewels and cash of millions

ोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार किए

Thu, 04 Jul 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves cross the jewels and cash of millions
चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता गृह स्वामी - फोटो : ORAI
उरई। निर्माणाधीन मकान से चढ़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर आठ लाख के जेवर व 50 हजार रुपये नगद पार कर लिए। चोरों की आहट पाकर पड़ोसियों की नींद खुल गई तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद चोर मौके से भाग गए। गृह स्वामी ने टूटी अलमारी से जेवर व रुपये गायब देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शहर के चुर्खी बाईपास नया पटेलनगर निवासी माखनलाल पुत्र प्रीतम लाल के घर बुधवार की देर रात पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान से चढ़ने के बाद छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के दो हार, चार चूड़ी, एक चेन, झुमकी, पायल, अंगूठी सहित लगभग आठ लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोर जेवर के डिब्बे व पर्स आदि छत पर फेंककर भाग गए। तभी गर्मी के कारण छत पर सो रहे एक पड़ोसी ने उन्हें देखा तो चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे पहले कि अन्य मोहल्लेवाले जागते चोर छत से कूदकर भाग गए। एक चोर अपनी चप्पल भी छोड़कर भाग गया। पड़ोसी की शोरगुल सुनकर गृह स्वामी ने जागकर अपनी घर के अलमारी का टूटा ताला व फैला सामान देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच में पशुपालन विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी माखनलाल के बेटे सत्येंद्र की दिसंबर माह में शादी हुई थी। माखन लाल ने बहू गीता के लिए सोने-चांदी के काफी जेवर बनवाए थे, जो चोरी हो गए। वहीं उसकी पत्नी सोमवती के जेवर भी चोर चुरा ले गए। चोरी की सूचना उसने कोतवाली पुलिस को मौके पहुंची कोतवाल शिवगोपाल वर्मा व चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मोहल्ले वालों से पूछताछ की।

शातिर चोरों ने पड़ोसी मंशाराम के निर्माणाधीन मकान से चढ़कर वहां पड़े बांसों की चहली उठाकर जाहर सिंह की छत पर लगाई और उसके बाद जाहरसिंह की छत से माखनलाल की छत पर पहुंचे और छत पर लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर कुंडी खोली और घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed