फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thief caught in CCTV breaking locks, police chased him and caught him

Jalaun News: ताले चटकाता सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Sat, 30 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thief caught in CCTV breaking locks, police chased him and caught him
कोंच। शुक्रवार की रात एक दुकान का ताला चटकाकर चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। चोरों ने कोशिश तो खूब की, लेकिन सेंट्रल लॉक लगे होने के कारण वह शटर नहीं खोल पाए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र में दतिया वालों की गली में सराफ व्यापारी कुलदीप सोनी की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ चोरी करने का प्रयास किया। उसके बाद भगवान मार्केट में एवन टेलर मास्टर सुरेंद्र राठौर व कुमार टेलर्स के मकसूद अहमद की दुकान के ताले तोड़ दिए। सेंटर लॉक लगा होने के कारण शटर नहीं खोल पाए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर डाकघर के पास मनीष अग्रवाल की रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़ रहा था, तभी सराफ में पिकेट ड्यूटी कर रहे कोतवाली के सिपाही धीरेंद्र सिंह व चंद्रप्रकाश ने ताले तोड़ने की आवाज सुनी। दौड़कर पहुंचे तो चोर यह हरकत करता दिखा। पुलिस देख भागने लगा तो सिपाहियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि दुकानदारों ने तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed